रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पांचवे हफ्ते में करण जौहर की फिल्म
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज का सोमवार को 32वां दिन था और मंगलवार को ये 33वें दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’, ‘ड्रीमगर्ल 2’ जैसी फिल्मों के बीच भी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का सिनेमाघरों मे टिके रहना अपने आप में हिंदी सिनेमा के कारोबारियों के बीच एक पहेली बन चुका है। अब जबकि पूरे देश में फिल्म की कमाई बीते आठ दिन से एक बार भी एक करोड़ रुपये से ऊपर नहीं पहुंची है, जानकार मानते हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में लगाए रखने का एकमात्र मकसद किसी तरह इसकी कमाई को 150 करोड़ रुपये या उससे ऊपर पहुंचने देना ही रहा है।