काजोल ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया। लेकिन ये एक्टिंग का कीड़ा उनमें उनकी मां तनुजा से आया है। तनुजा भी अपने जमाने की दिलकश अदाकार में से एक थीं। तनुजा की मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन हिंदी फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। इसलिए तनुजा का भी हीरोइन बनना लाजमी था।
विज्ञापन
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
2 of 6
तनुजा
तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी। तनुजा को लगा था कि उनकी मां और बहन तो बड़ी स्टार हैं ही, इसलिए वो भी सुपरहिट हीरोइन बनेंगी। लेकिन तनुजा गलत निकलीं। पहली फिल्म में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने सोचा तक नहीं था।
ये भ्ाी पढ़ें- कभी छाेटी सी जॉब करती थी जॉनी लीवर की बेटी, अब लोगों को हंसाकर कमा रही पैसे
विज्ञापन
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
3 of 6
तनुजा
बता दें कि तनुजा को 1960 में उनकी मां शोभना समर्थ ने फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे परेशान रहती थी। यही काम उन्होंने केदार शर्मा की फिल्म में भी किया। तनुजा सेट पर हर समय हंसी-मजाक में व्यस्त रहती थीं। लेकिन केदार शर्मा को ये सब बिलकुल पसंद नहीं था।
ये भ्ाी पढ़ें- बेटा-बेटी और पति की मौत के बाद ऐसी जिंदगी जी रहीं जगजीत सिंह की पत्नी, 27 साल से नहीं गाया गाना
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
4 of 6
तनुजा
वेबसाइट बॉलीवुड आजकल के मुताबिक, फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस पड़ रही थीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। तनुजा अपने काम को बिलकुल भी संजीदगी से नहीं लेती थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेंरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
5 of 6
तनुजा
ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंची। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था।
ये भ्ाी पढ़ें- पार्टी में बैकलेस ड्रेस पहनकर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ अली खान घूरते रह गए
जब हीरोइन ने कहा 'रोने का मूड नहीं है', डायरेक्टर ने जड़ दिया था जोरदार तमाचा
6 of 6
तनुजा
शोभना तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है। शूटिंग शुरू कर दीजिए। इसके बाद तनुजा ने पर्फेक्ट शॉट दिया। बता दें कि केदार शर्मा उस समय के गुस्सैल निर्देशकों में से एक माने जाते थे। वो तनुजा से पहले कई सुपरस्टार को तमाचा जड़ चुके थे। खैर तनुजा को इस थप्पड़ ने ही बुलंदियों पर पहुंचाया।
ये भ्ाी पढ़ें- 'नच बलिये' में डांस करते-करते हदें पार कर बैठा ये कपल, होस्ट भी हुआ शर्मिंदा