बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्रोलर्स से अपने पति जावेद अख्तर का बचाव करते हुए उनसे शांत रहने को कहा। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शशि थरूर एक समारोह में किशोर कुमार एक गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वीडियो के सामने आते ही गीतकार जावेद अख्तर ने उनके कुछ हिंदी शब्दों के उच्चारण का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद से ट्विटर पर लोग उन्हें आड़े हाथों ले रहे थे।
शशि के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए शबाना ने ट्वीट किया, 'शशि! यह प्यारा बहुत प्यारा है।" इसके साथ ही उन्होंने एक फॉलो-अप पोस्ट में लिखा, “ सभी ट्रोल थोड़ा शांत रहें। शशि थरूर एक अच्छे दोस्त हैं और जावेद की टिप्पणी मजह एक मजाक था।”