फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप, कहा- ड्रग देकर कार में किया मेरा रेप

Thu, 04 Jul 2019 02:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही हैं। पिछले महीने बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान कहा कि जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो पंचोली ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को दिए अपने बयान में एक्ट्रेस ने दावा किया पंचोली ने ड्रग्स देकर उनका रेप किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
aditya pancholi
पुलिस को दिए बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआती दौर में पंचोली उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस को दिए अपने बयान में अभिनेत्री ने कहा, 'वह बॉलीवुड की हिरोइन बनने का सपना लेकर मुंबई में आई थीं, साल 2004 में उनकी मुलाकात पंचोली से हुई थी। पंचोली ने घर छोडऩे के दौरान बीच रास्ते में कार रोक कर मेरे साथ शारीरिक रूप से जोर-जबरदस्ती की और मेरी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचीं।'
विज्ञापन

3 of 10
aditya pancholi
अपने स्टेटमेंट में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि आदित्य पंचोली ने उन्हें ड्रग्स दिए और कार में उनका रेप किया। एक्ट्रेस ने कहा, 2004 में मैं उसके साथ एक पार्टी में गई थी। ड्रिंक के कुछ समय बाद मुझे चक्कर आने लगे। मुझे संदेह हुआ कि उसने (पंचोली ने) मेरी ड्रिंक में कुछ मिला दिया है। पार्टी के बाद, पंचोली ने कहा कि वो मुझे घर छोड़ देगा, तो मैं उसके साथ चली गई। उसने यारी रोड के बीच में गाड़ी रोकी और मुझसे जबरदस्ती करने लगा। उसने मेरी तस्वीरें भी लीं, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था।’

4 of 10
आदित्य पंचोली
एक्ट्रेस ने अपने बयान में आगे कहा, 'जब हम अगली बार मिले तो उसने कहा कि हम पति-पत्नी की तरह रिलेशनशिप में हैं और इसी तरह रहेंगे। मैंने उससे कहा कि वो मेरे पिता की उम्र का है। तब उसने मुझे वो सारी तस्वीरें दिखाईं जो उसने कार के अंदर ली थीं और ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा कि वो ये तस्वीरों बाकी लोगों को दिखा देगा। उस वक्त मैं काफी यंग थी, मेरा मुंबई में कोई नहीं था और उसने इसका फायदा उठाया।'
विज्ञापन

5 of 10
aditya pancholi
एक्ट्रेस ने कहा कि 2004 से 2006 के बीच पंचोली ने उसे कई अलग-अलग लोकेशन पर रखा और उसके साथ जबरदस्ती रिलेशनशिप बनाने की कोशिश करता और उसकी ड्रिंक्स में ड्रग्स डाल देता था। एक बार मैं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, लेकिन उसने मेरे ऑटोरिक्शा को रोक लिया और मुझे बीच सड़क पर मारने लगा। मुझे वहां एक राह चलते शख़्स ने बचाया। मैं इस घटना के बाद सीनियर पुलिस ऑफिसर बिपिन बिहारी से मिली थी और मैंने उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन

6 of 10
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media
एक्ट्रेस ने कहा कि 2004 से 2005 के बीच मैं पल्लवी अपार्टमेंट अपनी आंटी के साथ शिफ्ट हो गई थी। पंचोली हमेशा अपने दोस्तों के साथ मेरे अपार्टमेंट आता था और मेरे साथ जबरदस्ती फिजिकल होने की कोशिश करता था। हर बार वो कुछ नशीला पदार्थ अपने पास रखता था और मेरी ड्रिंक्स में मिला देता था। मुझे वो ड्रिंक लेने के बाद काफी नींद आती थी। जब भी वो अपार्टमेंट से बाहर जाता तो वो मुझे लॉक कर देता था। वो मुझे मारता भी था, वो मुझे ड्रग्स देता था और मेरी तस्वीरें खींचता था।
विज्ञापन

7 of 10
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media
साल 2006-07 में मैंने वर्सोवा में एक फ्लैट खरीदा और मैं अकेले रहने लगी। लेकिन पंचोली ने तब भी पीछा नहीं छोड़ा। वह यहां भी आता था। उसने मेरे फ्लैट की डुप्लीकेट चाभी बनवा ली थी। वह जब भी यहां आता तोड़फोड़ करता। कई बार मेरी सारी चाभियां लेकर मुझे बाहर से लॉक कर चला जाता था।

8 of 10
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media
एक्ट्रेस के मुताबिक 2008-2009 में जब वो बांद्रा शिफ्ट हो गई तो जब वह शूट पर गई हुई थी तब पंचोली ने फ्लैट पर आकर उनकी बहन की पिटाई की थी। पंचोली ने एक्ट्रेस ने 1 करोड़ रुपए की मांग थी लेकिन मैंने उसे 50 लाख रुपये दे भी दिए और उसने हमें कुछ समय के लिए परेशान करना छोड़ दिया।

9 of 10
Aditya Pancholi
एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं फेमस हो गई तो वह और पैसों की मांग करने लगा। उसने कहा कि वो मेरे फोटोग्राफ्स को लीक कर देगा। उसने मेरे भाई और बहन को धमकी भरे मेसेजेस भी भेजे थे। वह कहता था कि मेरा करियर खत्म कर देगा।
विज्ञापन

10 of 10
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media
वर्सोवा पुलिस ने पिछले महीने पंचोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 328 (जहर देने की कोशिश), 384 (जबरन वसूली), 342 (गलत तरीके से कैद में रखना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पंचोली ने अदालत में एफआईआर दर्ज होने के बाद अग्रिम जमानत की मांग की थी। यहां की दिंडोशी सत्र न्यायालय ने उन्हें 19 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें