फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan : बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं सारा अली खान, सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस को दिखाती हैं अपना बचपन

Wed, 12 Aug 2020 02:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। सारा अली खान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा हैं तो स्टारकिड, लेकिन उन्हें हर कोई उनके व्यवहार की वजह से काफी पसंद करता है। वो काफी जमीन से जुड़ी स्टारकिड हैं। जिसकी वजह से वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वैसे सारा की खुशमिजाजी के साथ ही साथ फैंस उनकी क्यूटनेस के भी कायल हैं। वैसे आज से नहीं बल्कि वो बचपन से ही बेहद क्यूट हैं। सारा खुद अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सारा के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी बचपन की बेहद प्यारी तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 11
सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म के सारा ने लोगों के दिल में जगह बना ली। इस फिल्म के तुरंत बाद ही सारा ने सिंबा की। उनकी दोनों ही फिल्में हिट गईं। इसके बाद तो लोगों ने उन्हें अपना आइकन तक मान लिया था।
विज्ञापन

3 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने बचपन को याद करती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बचपन की यादों को ताजा करती रहती हैं। वाकई सारा जितनी प्यारी अभी लगती हैं उतनी ही प्यारी वो बचपन में लगा करती थी। ये तस्वीर सारा ने ईद के मौके पर साझा की थी। जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी थी।

4 of 11
सारा अली खान , अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान की परवरिश उनकी मां अमृता सिंह ने की है। अमृता ने ना केवल उनको पाल पोसकर बड़ा किया। बल्कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिए हैं। जिससे आज सारा लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इस तस्वीर में सारा अली खान अपनी नानी की गोद में हैं और साथ में उनकी मां अमृता सिंह भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान को बचपन से ही सजने संवरने का बेहद शौक रहा है। उनकी बचपन की कई तस्वीरों में आप उन्हें खूब सजे धजे अंदाज में देख सकते हैं। सारा की बचपन की तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने अपनी एक तस्वीर और साझा की थी जिसमें वो लाल रंग का लहंगा पहनी हुई नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने भारी जेवर भी पहने थे। सारा की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था और देखते ही देखते तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
विज्ञापन

7 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा को उनके फैंस जमीन से जुड़े होने के कारण काफी पसंद करते हैं। सारा ने अपने आपको एक्टिंग में भी चमकाया है।

8 of 11
सैफ अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social Media
सारा अली खान की परवरिश भले ही उनकी मां अमृता सिंह ने की हो। लेकिन वो अपने पिता सैफ अली खान के भी बेहद करीब हैं। सारा की अपने पिता के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है।

9 of 11
पिता के साथ सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में पिता सैफ की गोदी में नजर आ रही हैं सारा अली खान। इस तस्वीर में भी दोनों बाप- बेटी की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। जिस प्यार से सैफ अपनी बेटी को गोद में लिए निहार रहे हैं। उससे पता चलता है कि सैफ अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं।

10 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान की ये तस्वीर बेहद खास है। ये तस्वीर है अमिताभ बच्चन के टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति की। सारा के पिता इस खेल में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। तो सारा भी अपने पिता के साथ यहां दर्शक के रूप में मौजूद थीं।
विज्ञापन

11 of 11
sara ali khan - फोटो : social media
सारा अली खान चेहरे से ही चंचल और मस्तीखोर दिखाई देती हैं। उनमें शोखियां और अदाएं तो बचपन से ही हैं। ये तो उनकी इस तस्वीर को देखकर भी साफ पता चलता है।

पढ़ें: दुनिया को अलविदा कह गए राहत इंदौरी, गुलजार बोले- 'मंच को खाली छोड़ गया मुशायरों का लुटेरा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें