फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक गई माधुरी दीक्षित की कोठी नंबर 310, जानें किसने खरीदी और कितने करोड़ रुपये रही कीमत

Fri, 27 Dec 2019 07:51 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह है हरियाणा के पंचकूला की उनकी कोठी। माधुरी दीक्षित ने हरियाणा के पंचकूला  स्थित उनकी कोठी बेच दी है। इसके लिए माधुरी के पति डॉ. श्रीराम माधव नेने भी पंचकूला पहुंचें और सारी फॉर्मेलिटीज को पूरा किया।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि माधुरी दीक्षित की यह कोठी पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 में स्थित है और कोठी का नंबर-310 है। माधुरी ने अपनी कोठी क्लीयर ट्रिप डॉट कॉम के संस्थापक सदस्य अमित तनेजा को बेची है। कोठी की डील सवा तीन करोड़ में पक्की हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि माधुरी को पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 का प्लॉट नंबर 310 सीएम कोटे में से मिला था और ये बात साल 1996 की है। उस समय के मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने माधुरी दीक्षित को सीएम कोटे से प्लॉट दिया था। उन दिनों ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की हम आपके हैं कौन, अंजाम और राजा जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं थीं। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Twitter
बात माधुरी दीक्षित के फिल्मी करियर की करें तो माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली और फिर तो माधुरी ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। वहीं माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए न सिर्फ अपनी बल्कि अपने परिवार की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : file photo
माधुरी की हिट लिस्ट में 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'देवदास', 'राजा' और 'दिल तो पागल है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए माधुरी ने खुद को बॉलीवुड की सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर लिया। वहीं इस साल माधुरी टोटल धमाल में नजर आईं थीं।

पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन संग रिश्ते ने खराब किया इन हसीनाओं का करियर, मंदाकिनी तो सिर्फ मैच में दिखी थीं साथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें