इस वजह से काजोल ने नहीं देखी फिल्म
उन्होंने बताया कि यह फिल्म अब तक उनकी बहन काजोल ने नहीं देखी है। अभिनेत्री ने बताया कि बहुत सारे किसिंग सीन की वजह से उन्होंने यह फिल्म आज तक नहीं देखी। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के बच्चों को बड़े होने के बाद इसे देखने का सुझाव दिया। उन्होंने आगे बताया कि अगर उन्हें अभी फिल्म की पेशकश की जाती तो वे बेहतर प्रदर्शन करतीं।
शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में थी तनीषा
अर्जुन सबलोक के निर्देशन में बनी 'नील 'एन' निक्की' एक कॉमेडी-ड्रामा थी। यह एक युवा लड़की की कहानी बताती है, जो अपने पूर्व प्रेमी को छोड़ने के इरादे से उसके साथ समझौता करने की पहल करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तनीषा और उदय उस समय रिलेशनशिप में थे। इसी वजह से उन्हें ऑन-स्क्रीन किस करने में असहजता नहीं हुई।
डीडीएलजे के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात