फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: साउथ सिनेमा से इंप्रेस सनी देओल, ये बॉलीवुड एक्टर भी कर चुके हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय

Wed, 26 Mar 2025 10:16 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी देओल ने हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छा जताई है। सनी देओल साउथ फिल्मों से काफी प्रभावित नजर आते हैं। वैसे कई बॉलीवुड एक्टर्स हैं, जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्में की हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 6
सनी देओल, बॉबी देओल और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol, @iambobbydeol, @duttsanjay

अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी है। वह दक्षिण भारतीय फिल्ममेकर हैं। निर्देशक के साथ फिल्म में काम करके सनी देओल काफी प्रभावित हैं। सनी देओल ने तो दक्षिण भारत में जाकर बसने का मन भी बनाया है। वह दक्षिण भारतीय निर्देशकों के साथ आगे भी काम करने की इच्छा जता चुके हैं। सनी देओल ही नहीं कई और बॉलीवुड कलाकार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रूख कर चुके हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉबी देओल 
सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने साल 2024 में दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कंगुवा’ में विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या नजर आए थे। फिल्म की कहानी में बॉबी और सूर्या ने योद्धाओं की भूमिका की। इस फिल्म के निर्देशक शिवा थे। इसी के साथ बॉबी कोली निर्देशित दक्षिण भारतीय फिल्म ‘डाकू महाराज(2025)’ में भी बॉबी देओल नजर आए थे। 

ये खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: बॉलीवुड फिल्मों पर बोले सनी देओल, कहा- हम खो गए हैं, बताया अच्छी फिल्म बनाने के लिए क्या करना होगा 
विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood

सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी सबसे चर्चित फिल्म ‘अरुंधति(2009)’ थी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म में सोन सूद ने विलेन की भूमिका निभाई। वह एक प्रेत की भूमिका में थे। इस फिल्म के निर्देशक कोडी रामकृष्ण हैं।  

4 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi

विवेक ओबेरॉय
जब विवेक ओबेरॉय का करियर बॉलीवुड में ठीक नहीं चल रहा था तो उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना शुरू किया। विवेक ने कई साउथ की फिल्मों में नेगेटिव रोल किए। इन फिल्मों में ‘विवेगम’, ‘लूसिफेर’ और ‘रुस्तम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। शिवा निर्देशित फिल्म ‘विवेगम(2017)’ में विवेक ने विलेन का रोल किया। इसमें मुख्य भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत नजर आए। इस फिल्म से विवेक दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो गए। 

विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay

संजय दत्त
संजय दत्त ने साल 2023 में एक तमिल फिल्म ‘लीयो’ की थी। इसमें विजय हीरो के रोल में दिखे। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में संजय दत्त को काफी पसंद किया गया। वह अपने अभिनय से दक्षिण भारतीय दर्शकों को प्रभावित करने में सफल हुए। 

ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: फिनलैंड में संजय ने लगाए हर हर महादेव के नारे, पत्नी-बच्चों के साथ उठाया ऑरोरा बोरेलिस का लुत्फ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कश्यप 
हिंदी फिल्मों के निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों साउथ इंडिया में जाकर ही बस गए हैं। साथ ही वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। अनुराग कश्यप ने ‘इमाइका नोडिगल’, ‘महाराजा’ और ‘लियो’ जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2024 में विजय सेतुपति के साथ की गई फिल्म ‘महाराजा’ में अनुराग ने विलेन का रोल किया था, इस किरदार में समीक्षकों ने भी उन्हें खूब सराहा। फिल्म को निथिलन समीनाथन ने निर्देशित किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें