फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों के मेकर्स को लीड एक्टर बदलना पड़ा भारी, सीक्वल में लगा करोड़ों का चूना

Fri, 28 Oct 2022 02:36 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डेढ़ इश्किया, एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल होते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर सीक्वल पहली किस्त की तरह हिट साबित हो। कभी फिल्मों की कहानी दर्शकों को नहीं पसंद आती, तो कभी लीड एक्टर्स बदलने की वजह से यह सफल नहीं हो पाती। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन उनके सीक्वल लीड एक्टर बदलने के बाद वह फ्लॉप साबित हुए।
विज्ञापन

2 of 6
बंटी और बबली- बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बंटी और बबली- बंटी और बबली 2
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। लेकिन फिल्म के सीक्वल में रानी के साथ सैफ अली खान की जोड़ी बनाई गई, जो दर्शकों को रास नहीं आई और 12.50 करोड़ के साथ यह फिल्म फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी शामिल थीं।

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने विजय देवरकोंडा को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया एक्टर का रिलेशनशिप स्टेटस
विज्ञापन

3 of 6
मर्डर 2- मर्डर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
मर्डर 2- मर्डर 3
इमरान हाशमी स्टारर 'मर्डर' 2004 में आई थी, जिसे बढ़िया रिस्पांस मिला। इसके बाद 2011 में फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसमें भी इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। लेकिन तीसरे पार्ट में इमरान हाशमी को रणदीप हुड्डा से रिप्लेस कर दिया गया। 'मर्डर 3' 22.88 करोड़ की कमाई के साथ फ्लॉप साबित हुई थी।

Yashoda Trailer: सस्पेंस से भरपूर है सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर, दमदार एक्शन करती दिखीं एक्ट्रेस

4 of 6
इश्किया- डेढ़ इश्किया - फोटो : सोशल मीडिया
इश्किया- डेढ़ इश्किया
2010 में आई 'इश्किया' में विद्या बालन नजर आई थीं। फिल्म में विद्या ने अपने किरदार को बखूबी से निभाया और उन्हें काफी पसंद भी किया गया। लेकिन 2014 में आए अगले पार्ट 'डेढ़ इश्किया' में विद्या की जगह माधुरी दीक्षित को कास्ट किया गया और इसे इतना पसंद नहीं किया गया। इस फिल्म ने 27.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और यह फ्लॉप साबित हुई थी। 

Merry Christmas: क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी कटरीना की फिल्म, अगले साल 20 साल पूरे होने के जश्न की तैयारी

 
विज्ञापन

5 of 6
एक विलेन-एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन-एक विलेन रिटर्न्स
'एक विलेन रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' का सीक्वल थी। एक विलेन में श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आए थे, तो सीक्वल में जॉन अब्राहिम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया शामिल थे। 'एक विलेन रिटर्न्स' इसी साल रिलीज हुई थी और फ्लॉप साबित हुई।

BCCI: समान वेतन के बीसीसीआई के फैसले पर खुश हुआ बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्यार के साइड इफेक्ट्स-शादी के साइड इफेक्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के साइड इफेक्ट्स-शादी के साइड इफेक्ट्स
मल्लिका शेरावत और राहुल बोस की जोड़ी को 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद फिल्म का अगला पार्ट फरहान अख्तर और विद्या बालन के साथ बनाया गया। हालांकि पहले पार्ट की तरह सीक्वल को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। यह फिल्म 37.36 करोड़ के साथ एवरेज साबित हुई थी।

Sanjay Dutt: 'केस तो बनता है' शो पर संजय दत्त को याद आए मुश्किल भरे दिन, कहा- उस समय वाट लग गई थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें