फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखतीं ये अभिनेत्रियां, अपने दम पर खुद बनाई बॉलीवुड में जगह

Fri, 28 Oct 2022 12:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अक्सर भाई-भतीजावाद को लेकर बहस छिड़ी रहती है। इस बारे में बहुत से लोगों का मानना है कि स्टारकिड्स की वजह से कई प्रतिभावान कलाकारों को पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता है। हालांकि इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। आइए आपको ऐसे कुछ कलाकारों के बारे में बताते हैं...
Bigg Boss 16: आशिकों का अड्डा बना बिग बॉस का घर, अब्दु-निमृत से लेकर साजिद-अर्चना तक सभी ने जमकर किया रोमांस
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
इस लिस्ट में कंगना रणौत का नाम सबसे पहले आता है। कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं जो अपने दम पर किसी भी फिल्म को सुपरहिट कराने का दम रखती हैं। अब तक वह कई महिला प्रधान फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंगना ने यह मुकाम बिना किसी गॉफादर के हासिल किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में 'गैगस्टर' से की थी।
Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों के मेकर्स को लीड एक्टर बदलना पड़ा भारी, सीक्वल में लगा करोड़ों का चूना
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
कृति सेनन इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वह कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। कृति भी किसी फिल्मी खानदान से ताल्लुक नहीं रखती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की थी। बॉलीवुड में भी उनका अब तक का सफर काफी शानदार रहा है।
Nipon Goswami : विख्यात असमिया अभिनेता निपोन गोस्वामी का निधन, पीएम मोदी-सीएम सरमा ने जताया शोक

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू
तापसी दिल्ली की रहने वाली हैं। फिल्मों में एंट्री से पहले वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी हैं। तापसी को उनके दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अब  तक कई फिल्मों में उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान कर दिया है।  'मुल्क', 'थप्पड़' और 'शाबाश मिथु' में उनकी एक्टिंग की जमकर  तारीफ हुई थी।
Major: अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'मेजर' के चयन पर अदिवि शेष ने जाहिर की खुशी, कहा- मेरे लिए गर्व की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह
रकुल ने बहुत कम समय में दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के दिल में खास जगह बना ली है। वह अब तक कई सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रकुल भी एक आउटसाइडर हैं। साल 2009 में उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। मौजूदा समय में वह कई फिल्मों का हिस्सा हैं।
Feroze Khan: घरेलू हिंसा के आरोपी फिरोज खान के खिलाफ हुई पाकिस्तानी इंडस्ट्री, बोले- बैन करो, जेल में डालो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें