फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं पर लग चुका रेप और यौन शोषण का आरोप, एक ने तो काटी जेल की सजा

Sun, 25 Jun 2023 06:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस नजर आती है, अंदर से उतनी ही रहस्य और काले कारनामों से भरी हुई है। कई सेलेब्स बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले चिट्ठे जनता के सामने खोल चुके हैं और कई अभिनेताओं के रहस्यों का पर्दाफाश हो चुका है। इस चकाचौंध की दुनिया में महिलाओं के लिए संघर्ष ज्यादा होता है, क्योंकि उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक है यौन शोषण। कई अभिनेताओं पर महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में, जिन पर रेप और यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी आहूजा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा का। शाइनी पर अपनी 20 साल की नौकरानी से रेप करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं, बल्कि वह इस मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता ने रेप के बाद नौकरानी को डराने धमकाने और जान से मारने की कोशिश भी की थी। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, सजा के बाद नौकरानी ने अपनी सफाई में उन्हें बेगुनाह बताया था, जिसके बाद अभिनेता को बेल मिली थी।

Bheed: हंसल मेहता ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की तारीफों के बांधे पुल, राजकुमार राव के लिए कही यह खास बात
विज्ञापन

3 of 6
जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र पर भी यौन शोषण का गंभीर आरोप लग चुका है। अभिनेता पर उनकी ही चचेरी बहन ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। अभिनेता की बहन ने बताया था कि जब वह 18 साल की थीं, तब एक दिन शराब के नशे में जितेंद्र ने उनके साथ अभद्रता की और उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की थी। इस मामले में शिमला पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Pathaan: डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई शाहरुख की 'पठान', फैंस बोले- थिएटर में दोबारा रिलीज करो

4 of 6
आदित्य पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली विवादों में कई बार घिर चुके हैं। दरअसल, उनकी पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री पूजा बेदी की 15 साल की नौकरानी ने अभिनेता पर रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद पूजा ने आदित्य से अपना रिश्ता तोड़ लिया। इसके अलावा एक्ट्रेस कंगना रणौत भी आदित्य पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा चुकी हैं।

Vardhan Puri: सतीश कौशिक के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हुए वर्धन, साझा किया एक्टर का यह दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

5 of 6
अमन वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अमन वर्मा

अमन वर्मा बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'बागबान' फिल्म में काम किया था। इसके अलावा वह कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं। अमन पर भी यह गंभीर आरोप लग चुका है। दरअसल, अभिनेता पर स्टिंग ऑपरेशन में एक लड़की से कास्टिंग काउच की मांग करने का आरोप लगा था। टीवी शो 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को लेकर कहा गया था कि एक लड़की से उन्होंने करियर में सहायता करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी।

Kartik Aaryan: 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग के बाद उदास दिखे कार्तिक आर्यन, तस्वीर साझा कर बयां किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे इरफान खान पर भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है। दरअसल, जब वह 'पान सिंह तोमर' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब अभिनेत्री ममता पटेल ने अभिनेता पर शोषण का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कहा था कि शूट के दौरान अभिनेता ने उनका शोषण किया था।

Bheed: हंसल मेहता ने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की तारीफों के बांधे पुल, राजकुमार राव के लिए कही यह खास बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें