फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satish Kaushik Death: आज इसलिए नहीं हुई सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा, 21 तक सब कुछ सुलट जाने की उम्मीद

Sat, 11 Mar 2023 11:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
लेखक, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के निधन के बाद हुए उनके पोस्टमार्टम और उसके बाद उनके खून के नमूनों और विसरा की जांच को लेकर बने माहौल का असर यहां मुंबई में उनकी प्रार्थना सभा पर दिखाई दिया। दो दिन पहले उनके अंतिम संस्कार के समय उपस्थित लोगों को परंपरागत तरीके से सूचना दी गई थी कि उनकी याद में एक शोक सभा का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। लेकिन शनिवार दिन भर यहां वहां पता करने के बाद भी जब इस शोक सभा के आयोजन स्थल का पता नहीं चला तो इस बारे में उनके आवास वाली इमारत जाने पर मालूम हुआ कि शोक सभा की बजाय अब सीधे सतीश कौशिक की तेरहवीं ही होगी।
Karan Kundrra : करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल्ली एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार की शाम ही मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार करीब 8:30 बजे यारी रोड वर्सोवा स्थित श्मशान भूमि में कर दिया गया। हालांकि उनके ब्राह्मण होने और सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार की प्रथा न होने का जिक्र भी कुछ लोगों ने किया, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शव को रोकने में दिक्कत होने की बात कहकर उनका रात में ही क्रिया कर्म कर दिया गया। भतीजे निशांत कौशिक ने ही उन्हें मुखाग्नि दी।
Rana Naidu Review: स्मार्ट टीवी पर भूलकर भी न खोल बैठें ये सीरीज, एडल्ट नहीं सेमीपॉर्न निकली ‘रामा नायडू’
विज्ञापन

3 of 4
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
श्मशान स्थल पर ही दिवंगत की याद में प्रार्थना सभा की सूचना देने की मुंबई में परंपरा है। इसी के तहत सभी आगंतुकों को सूचना दी गई कि सतीश कौशिक की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा और इसके समय और स्थान की जानकारी बाद में दे दी जाएगी। इस बीच शुक्रवार से ही सतीश कौशिक के निधन को लेकर शुरू हुई पुलिस की तफ्तीश के बाद उनके परिचितों में ही बेचैनी देखी जा रही है। उनके करीबी कारण तो नहीं बता रहे लेकिन कहा यही जा रहा है कि प्रार्थना सभा का आयोजन इसी के चलते टाल दिया गया है।
Bekaboo: बिना फिल्टर के कुछ ऐसी दिखती हैं मोनालिसा, एकता कपूर ने छोटे परदे पर बसाई हॉरर की नई दुनिया
विज्ञापन

4 of 4
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत सतीश कौशिक के परिजनों के निकटस्थ लोगों ने शनिवार को बताया कि अब घर पर ही 20 मार्च तक उनके अंतिम संस्कार के बाद होने वाली विधियां चलती रही हैं। 20 मार्च तक नित्य उनकी स्मृति में कार्यक्रम होते रहेंगे और 21 मार्च को तेरहवीं का आयोजन किया जाएगा। 
Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने मौत से पहले जताई थी जीने की इच्छा, जानें क्या थे अभिनेता के आखिरी शब्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें