फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका की छपाक पर रितेश से ट्रोलर का सवाल, जवाब मिला- 'बेटा पहले जाके..'

Thu, 09 Jan 2020 07:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : Social Media
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया के साथ ही साथ बॉलीवुड भी दो तबकों में बंट गया है। एक पक्ष जहां उनके समर्थन में उतर गया है तो वहीं दूसरा पक्ष उनके विरोध में। वहीं इस फिल्म को लेकर विवाद पर विवाद भी सामने आते जा रहे हैं, जिसे लेकर फिल्मी हस्तियों से भी सवाल किया जा रहा है। ऐसे में अभिनेता रितेश देशमुख से भी इस फिल्म को लेकर सवाल किया गया। रितेश ने भी यूजर को मुंह तोड़ जवाब देकर बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
हाल ही में फिल्म 'छपाक' को लेकर विवाद सामने आ रहा था कि एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर जिस शख्स ने हमला किया था वो एक मुस्लिम व्यक्ति था लेकिन फिल्म में इस शख्स को हिंदू बताया गया है। हालांकि ये सभी दावे खोखले साबित हुए है। इसे लेकर ट्विटर पर एक यूजर ने रितेश से पीछा कि, 'नदीम खान से राजीव कैसे हो गया? जरा बताना।' इसे साथ ही इस शख्स ने ट्वीट में बायकॉट छपाक हैशटैग का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम (riteishd)
इस शख्स को रिप्लाय करते हुए रितेश ने लिखा, 'बेटा पहले जाके पिक्चर देख!! फिर यह सवाल पूछ।' हालांकि रितेश के रिप्लाई के बाद यूजर ने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया। लेकिन फिर भी रितेश के इस जवाब को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म 'छपाक' की स्क्रीनिंग हुई थी। जिसमें अभिनेता रितेश देशमुख भी शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद रितेश ने एक ट्वीट भी किया था।
 

 

4 of 5
रितेश देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
अपने ट्वीट में रितेश ने फिल्म की काफी तारीफ की थी। रितेस ने ट्वीट में लिखा था, 'हाल ही में फिल्म 'छपाक' देखी ये मेरी पसंदीदा निर्देशक मेघना गुलजार की सबसे बेहतरीन फिल्म है। दीपिका पादुकोण का एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार उनके दर्द, उनके साहस, उनकी लड़ाई को पूरी तरह दर्शाता है। निर्माता के रूप में बहुत बढ़िया डेब्यू। विक्रांत मैस्सी वाकई बेहतरीन अभिनेता हैं।' इसी ट्वीट पर यूजर ने रितेश को ट्रोल करने की कोशिश की थी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वैसे तो फिल्में रिलीज होने के बाद टैक्स फ्री हो जाती हैं। लेकिन इस फिल्म का रिलीज से पहले ही टैक्स फ्री होना अपने आप में ही बड़ी बात है। अब देखना ये होगा कि फिल्म रिलीज के बाद इसे दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें