फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: 'स्वच्छ भारत' को किया फॉलो तो फैंस ने लिए रणवीर सिंह के मजे, बोले- ओवर एक्टिंग के 50 रुपये काटो

Tue, 21 Mar 2023 12:16 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, वहीं ट्रोल होते हुए भी नजर आते हैं वहीं इस बार उनका वीडियो वायरल हो जिसके लिए वह जमकर ट्रोल किे जा रहे हैं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी एक्टिंग के लिए हमेशा ही तारीफें मिलती रही हैं। इतना ही नहीं, अक्सर उनकी एनर्जी और हमेशा एक्टिव रहने के तरीकों को भी काफी सराहा जाता है। लेकिन रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस एक ऐसी चीज है जिसके लिए अक्सर उन्हें सोशल मीडिया से लेकर खुद बी-टाउन के स्टार्स तक निशाना बनाते रहे हैं। रणवीर सिहं अक्सर बेहद ही अलग और अजीब दिखने वाले कपड़ों में नजर आते रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जी हां, रणवीर एक इवेंट में पहुंचे और वहां कचरा साफ उठाने लगे। 

विज्ञापन

दरअसल रणवीर सिंह बीती शाम एक सैलून के लॉन्च पर पहुंचे थे। इस दौरान वो ग्रे रंग की पैंट और काले रंग की टी शर्ट में नजर आए। इसके अलावा आंखों पर उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था। जैसे ही रणवीर सिंह पैपराजी के सामने पहुंचे उन्हें ग्रीन कार्पेट पर कुछ कचरा दिखाई दिया उन्होंने तुरंत कचरे को उठाया।

रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, गंदगी देख रणवीर सिंह से रहा नहीं गया और वो कैमरे वालों के सामने ही नीचे झुककर सफाई करने लगे। उन्होंने वहां पड़े कचरे को उठाया और फिर आगे बढ़ गए। वीडियो में दिख रहा है कि फिर वो टेबल पर रखी कोई चीज उठाते हैं और अंदर की ओर बढ़ जाते हैं। अब रणवीर सिंह के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

तो वहीं, रणवीर के कचरा उठाने वाले वीडियो पर फैंस अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इंडिया के रोड्स पर तो बहुत कचरा रहता है…वो तो कभी नहीं उठाया'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, '50 रुपये काट ओवरएक्टिंग का'। एक यूजर ने तो वीडियो देखकर दीपिका का जिक्र छेड़ दिया कहा, 'दीपिका पादुकोण काफी साफ सफाई करती हैं। वह कई बार इसका खुलासा भी कर चुकी हैं कि वो अपने घर पर चीजो को काफी साफ रखती हैं.. अब हो सकता हैं कि इनकी लाइफस्टाइल में ये शामिल हो गया है'।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर के बाद 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को देश में मिला यह बड़ा सम्मान, फैंस में खुशी की लहर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें