आज एक्टर इंदर कुमार का जन्मदिन है। इस साल अगस्त में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। इंदर कुमार बेहद जिंदादिल इंसान थे।
पढ़ें - 'बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
2 of 9
इंदर कुमार
अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'मासूम' से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर लीड भी काम किया लेकिन वो फिल्में नहीं चलीं। ऐसे में सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए।
पढ़ें - भरी पार्टी में आपस में भिड़ गए थे राज कपूर और राज कुमार, खूब हुआ तमाशा
विज्ञापन
3 of 9
इंदर कुमार
इंदर कुमार सलमान के बेहद करीब थे, हालांकि उन्होंने खुद कभी सलमान से मदद नहीं मांगी। जब लीड हीरो के रूप में उनकी फिल्में नहीं चल रहीं थीं तो उन्होंने किसी के आगे हाथ फैलाने के बजाय सपोर्टिंग रोल करना स्वीकार किया। हालांकि उनके मन में कहीं ना कहीं इस बात की टीस थी कि वो एक स्टार बनना चाहते थे लेकिन सपोर्टिंग एक्टर ही बनकर रह गए।
4 of 9
इंदर कुमार
उनकी मेहनत भी यूंहीं अखारत चली गई। इंदर कुमार की किस्मत इस मामले में बड़ी ही बेरहम रही।
जब इंदर लीड हीरो के तौर पर नहीं चले तो उन्हें मजबूरन सपोर्टिंग हीरो के रोल करने पड़े। स्टार बनने के लिए इंदर ने काफी मेहनत की लेकिन वो कभी स्टार नहीं बन पाए, लेकिन फिल्म 'मसीहा' के एक सीन ने इंदर का करियर ही नहीं जिंदगी भी बर्बाद कर दी।
विज्ञापन
5 of 9
इंदर कुमार
फिल्म मेकर पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' में इंदर सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में हेलीकॉप्टर का एक सीन था। इंदर हेलीकॉप्टर से खुद ही स्टंट कर रहे थे। अचानक इंदर चलते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन
6 of 9
इंदर कुमार
डॉक्टर ने उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा। इन तीन सालों में इंदर का करियर बर्बाद हो गया। साल 2004 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इंदर ने कहा था, 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था।'
विज्ञापन
7 of 9
इंदर कुमार
इंदर ने आगे कहा था, 'डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसकी उम्मीद कम है।' इसके बाद इंदर रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिए गए।
उन्होंने मिड डे में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मुझे अरेस्ट किया गया था मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी पल्लवी ने कई लोगों से गुजारिश की कि वो मेरी बेल करवा दें। लेकिन कोई आगे नहीं आया।'
8 of 9
इंदर कुमार
'मेरे पास इतने पैसे भी नहीं थे कि मैं किराए पर एक घर ले सकूं। मेरा सामान गोदाम में पड़ा था और हम एक दोस्त के घर पर रह रहे थे। सिर्फ एक शख्स उस वक्त हमारे साथ खड़ी थीं, वो हैं डॉली बिंद्रा। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी एक फोन भी नहीं किया था।'
इस केस के चलते इंदर के सारे पैसे खत्म हो गए थे। एक इंटरव्यू में इंदर ने बताया था, 'मेरे पास बैंक में एक पैसा भी नहीं बचा था। वकीलों की फीस देने के लिए हमने अपनी कार बेच दी थी।'
इतने बुरे वक्त में भी इंदर की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था।