बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज आश्रम से खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। सीरीज में उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। बॉबी देओल का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने लंबे समय बाद सलमान खान की फिल्म रेस 3 से वापसी की थी। उसके बाद से वह एक के बाद एक प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल के करियर के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी और पत्नी तान्या देओल के बारे में कम ही बात करते हैं तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास बातें।