फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और बॉबी देओल की रेस शुरू, बैंकॉक से शेयर की फोटो हुई वायरल

Sun, 11 Feb 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol
मल्टी स्टारर फिल्म रेस 3 की शूटिंग की लेकर बॉबी देओल ने एक फोटो शेयर किया है। फिल्म में बॉबी भी लंबे अरसे के बाद अहम रोल में नजर आएंगे। शेयर की गई फोटो बैंकॉक की है जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है। बॉबी के सेल्फी फोटो में सलमान खान, डेजी शाह और फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bobby Deol
बता दें कि इससे पहले सलमान और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने एक रोमांटिक नंबर किया था। लेकिन अब बैंकॉक में फिल्म के अहम शॉट शूट किये जाने हैं। आपको ये भी बता दें कि फिल्म फेमस कोरियाग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म एक्शन और डांस से भरपूर होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
Race 3
बता दें कि फिल्म पोस्टर ब्वॉयज पिटने के बाद बॉबी एक बार फिर बड़ी फिल्म रेस 3 में नजर आ रहे हैं। फिल्म के लिए बॉबी ने जिम में काफी मेहनत भी की है। फिल्म के लिए जिम में पसीना बहा रहे बॉबी को 8 किलो वेट अभी भी कम करना है। बता दें कि फिल्म में नाम तय होने के बाद बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की थी।  

4 of 5
Bobby Deol
खबर है कि बॉबी को इतने बड़े बजट की फिल्म दिलाने में भी सलमान खान का हाथ था। खबरों की मानें तो अब बॉबी को एक और फिल्म ऑफर हुई है। साजिद खान 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की चौथी सिरीज लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए बॉबी को भी अप्रोच किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bobby Deol
फिल्म की कास्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भीं होंगे। साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला बॉबी के काफी करीब हैं। अभी बॉबी से बात चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बॉबी भी दर्शकों हंसाते नजर आएंगे। फिलहाल बॉबी के पास 'रेस 3' के अलावा 'यमला पगला दीवाना 3' भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें