फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल ने 17 साल बेटे का साथ शेयर की सेल्फी,जाहिर किया पिता का प्यार

Tue, 29 Jan 2019 08:49 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol - फोटो : instagram
90 के दशक में अपने एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार बॉबी देओल  (Bobby Deol) ने 27 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं बॉबी देओल ने अपने बर्थडे की खुशी को बेटे आर्यमन के साथ साझा की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bobby Deol - फोटो : Instagram
उन्होंने 17 साल के बेटे आर्यमन की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी फीटनेस और जिंदगी के 49 साल के खास अनुभव को साझा किया। उन्होंने लिखा- 'मैं अपने बेटे (Aryaman Deol) के साथ काफी फ्रेंडली हूं। मैं 50 साल का हो गया हूं, लेकिन मुझे अब भी फील होता है जैसे 20 साल का हूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
bobby deol - फोटो : file photo
इसके अलावा बॉबी देओल ने बेटे के प्रति प्यार जाहिर करते हुए कैप्शन में आगे लिखा- 'मेरा बेटा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव है। मैंने इसको दोस्त की तरह पाया है। मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इस खुशी के साथ जिता रहूंगा।' बॉबी देओल के बड़े भाई सन्नी देओल (Sunny Deol) ने भी इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बॉबी और उनके बेटे के साथ नजर आए थे।

4 of 5
sunny deol - फोटो : instagram
बॉबी देओल ने 27 जनवरी को अपने 50वें बर्थडे पर शानदार पार्टी का आयोजन किया । ये पार्टी बॉबी देओल के घर पर रखी गई थी । बॉबी की पार्टी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे । इसमें सलमान खान, अजय देवगन, डेजी शाह से लेकर अरबाज खान जैसे सितारे नजर आए। अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ पहुंचे थे । इन स्टार्स के अलावा राहुल देव भी बॉबी की पार्टी में नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn - फोटो : file photo
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा क्रिकेटर जहीर खान ने भी पार्टी में शिरकत की । चंकी पांडे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे । वहीं बॉबी के घर के बाहर इशिता दत्ता, साकिब सलीम, वत्सल सेठ और विंदु दारा सिंह को भी स्पॉट किया गया । बता दें कि बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी । फिल्म फ्लॉप रही लेकिन बॉबी के काम को लोगों ने सराहा था । इन दिनों बॉबी के पास एक ही फिल्म है 'हाउसफुल 4' ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें