फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol: बॉबी देओल ने बताया क्यों हो रही है 'अपने 2' बनने में देर? यह गलती नहीं दोहराएंगे अभिनेता

Sun, 15 Oct 2023 10:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल-बॉबी देओल-धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
देओल परिवार के सितारों पर फैंस जी-जान लुटाते हैं। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक हमेशा उत्साहित रहते हैं। वर्ष 2007 में आई फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र और सनी-बॉबी साथ नजर आए थे। फैंस को लंबे वक्त से इसके सीक्वल का इंतजार है। अब 'अपने 2' को लेकर बॉबी देओल ने जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने अपने भाई और पिता के साथ और भी फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल पहली बार साथ नजर आए थे। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई थी। इसके बाद 'यमला पगला दीवाना' में भी तीनों साथ नजर आए, यह भी हिट रही। इसके दो सीक्वल 'यमला पगला दीवाना 2' और 'यमला पगला दीवाना फिर से' में भी तीनों नजर आए। हालांकि, सीक्वल में इनका जादू नहीं चल पाया।
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
दो फिल्मों में असफलता का स्वाद चखने के बाद अब अभिनेता स्क्रिप्ट को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने 'अपने 2' में हो रही देर की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि अच्छी स्क्रिप्ट की कमी की वजह से ऐसा हो रहा है। बता दें कि हाल ही में बॉबी देओल एक फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से 'अपने 2' को लेकर बात कीं।
Kareena Kapoor: प्रियंका चोपड़ा संग कैटफाइट पर करीना कपूर की दो टूक, पुरानी गलतियों को मान दिया बड़ा बयान

4 of 5
धर्मेंद्र-सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : social media
बॉबी देओल ने कहा, 'निश्चित रूप से 'अपने 2' आ रही है। हम 'अपने 2' बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। और इसके अलावा और भी कुछ फिल्में साथ में करना चाहते हैं। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जब अच्छी स्क्रिप्ट होगी, तब ही हम फिल्म बनाएंगे।
Aishwarya Sharma: तो इस वजह से स्टंट पूरा नहीं कर पाई 'पाखी'! अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। रणबीर कपूर अभिनीत यह फिल्म इस साल पहली दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें रणबीर और बॉबी के अलावा अनिल कपूर भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा।
Hazel Keech: युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्यों कैंसर पीड़ितों के लिए दान किए बाल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें