फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blurr: तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर का टीजर हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा 'ब्लर' का यह वीडियो

Sat, 26 Nov 2022 08:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी अदाकारी का दम दिखाने एक बार फिर लौट रही हैं। इस साल पहले ही तापसी पन्नू की दो फिल्में 'शब्बाश मिट्ठू' और 'दोबारा' रिलीज हो चुकी हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थीं। इनके बाद अब अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'ब्लर' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने आने वाली हैं। पिछले दिनों मोशन पोस्टर साझा करने के बाद आज अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'ब्लर' का टीजर रिलीज कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
नैनीताल में फिल्म ‘ब्लर’ की लोकेशन पर तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू जल्द ही 'ब्लर' नाम की एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी 5' पर रिलीज हो रही है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका एलान करने के बाद अब अभिनेत्री ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी स्टूडियोज और आउटसाइडर्स फिल्म्स और एखेलन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 'ब्लर' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू और गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Photos Of The Day: ब्लू ड्रेस में सोनम कपूर ने ढाया कहर और डेजी शाह का एथनिक लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ब्लर का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीजर की शुरुआत गायत्री से होती है, जो ठीक से देख नहीं पाती है। उसे सब कुछ धुंधला दिख रहा है, लेकिन उसे एहसास होता है कि उनके घर में कोई है। घर में किसी के होने के एहसास के बाद वह उसे पुकारती है, लेकिन कोई भी उनका जवाब नहीं देता है और गाने बजने लगते हैं। टीजर का अंत एक चीख के साथ होता है। तापसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा, “खतरे की आहट चारों तरफ है लेकिन क्या गायत्री इसे आते हुए देखेगी? उसकी आंखों से उसकी दुनिया देखने के लिए तैयार हो जाइए।'
Video:  माधुरी दीक्षित के गाने पर शख्स ने मटक-मटक कर किया धांसू डांस, वीडियो देख आपको भी आ जाएगा मजा
विज्ञापन

4 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
अजय बहल और पवन सोनी द्वारा लिखित 'ब्लर' की कहानी एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है और उसके संघर्षों का अनुसरण करती है। फिल्म में तापसी पन्नू गायत्री का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन की मौत की जांच करने की कोशिश करते हुए धीरे-धीरे अपनी दृष्टि खो रही है। फिल्म में तापसी एक निर्माता के रूप में भी काम कर रही हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर को जी 5 पर रिलीज होने वाली है।
Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन की फैन का एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत, देख एक्टर बोले- मुझे ही बुला लिया होता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें