क्रिकेट जगत से आज एक दुखद खबर सामने आई है, जिसके तार बॉलीवुड से भी जुड़े हुए हैं। दरअसल, अपनी फिरकी में बैट्समैन को उलझाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और अभिनेता अंगद सिंह बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, जिसकी जानकारी उनके बेटे अंगद सिंह बेदी ने दी। क्रिकेट की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले बिशन सिंह बेदी यूं तो पिछले काफी समय अपनी बीमारी के चलते लाइमलाइट से दूर रहते थे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगा कि उन्होंने हाल ही में एक फिल्म में काम किया था। इससे ज्यादा कमाल की बात यह है कि यह उनकी एकमात्र फिल्म थी, जिसमें उन्होंने काम किया। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी थी यह फिल्म...