फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday special: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की कुंडली देख चौंक गया था ज्योतिषी, जानिए क्या थी वजह

Wed, 13 Oct 2021 05:52 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
परमीत सेठी 14 अक्तूबर को अपना 60 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह आज भी बेहद फिट नजर आते हैं। उनकी फिटनेस के साथ ही वह अपनी लवस्टोरी के लिए मशहूर हैं। अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी उन कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने पुरानी सोच को पीछे छोड़ते हुए एक दूसरे का हाथ थामा था। दरअसल, अर्चना की एक शादी टूट चुकी थी। इसके बावजूद भी परमीत ने अर्चना को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया था। परमीत ने अर्जना के साथ न सिर्फ प्यार किया बल्कि परिवार के खिलाफ जाके शादी भी की। लेकिन उनकी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा भी है जिसे याद करके आज भी वह हंस देते है। एक बार उन दोनों की कुंडली को पंडित ने देखा था। पंडित उनकी कुंडली को देखते ही चौंक गया। जानिए ऐसा क्या था उनकी कुंडली में।
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्चना से ऐसे हुई मुलाकात
परमीत सेठी की अर्चना से पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। अर्चना उस समय मैगजीन पढ़ रही थीं। परमीत ने उनके हाथ से मैगजीन ले ली थी। वह यह मैग्जीन किसी और को देना चाहते थे। जिसके बाद अर्जना को बहुत गुस्सा आ गया था। मगर बाद में परमीत ने अर्चना को सॉरी बोला। वहीं से दोनो के बीच बात शुरू हुई।
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : twitter
चार सालों तक छिपाई थी शादी
परमीत सेठी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अर्चना से शादी करे। वह इस शादी के खिलाफ थे। साथ ही उन्हें इस बात की आपत्ति थी कि अर्चना एक्ट्रेस हैं। परमीत ने बिना अपने माता पिता को बताए अर्चना से शादी कर ली थी और चार साल तक अपनी शादी की भनक किसी को नहीं लगने दी।

4 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
रात को 11 बजे लिया शादी का फैसला
परमीत और अर्चना लिव इन में रह रहे थे और फिर एक दिन वह रात को 11 बजे शादी करने के लिए पंडित के पास पहुंच गए। दोनों ने अचानक ही एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
कुंडली देख ज्योतिषी चौंक गया
अर्चना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी के कई साल बाद वह अपने पुराने ज्योतिषी को दोनों की कुंडली दिखाने गए थे। ज्योतिषी ने जैसे ही कुंडली देखी वह चौंक गए। ज्योतिषी ने कुंडली देखकर दोनों से कहा कि ये रिश्ता आखिर चल कैसे रहा है? ज्योतिषी ने कहा कि अगर शादी से पहले उनके पास ये दोनों कुंडलियां आई होतीं, तो वह  इस रिश्ते के लिए साफ मना कर देते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें