फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारे जमीं पर' फेम दर्शील सफारी में आ गया है इतना बदलाव, पहचान भी नहीं पाएंगे आप

Tue, 09 Mar 2021 08:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Darsheel Safary - फोटो : social media
आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' की फिल्म के इशान अवस्थी यानी अभिनेता दर्शील सफारी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने ईशान का किरदार निभाया था जो डिसलेक्सिया बीमारी से जूझ रहा होता है। छोटी सी उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला ये बच्चा अब बड़ा हो गया है। दर्शील सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन्हीं तस्वीरों से पता चला कि अब दर्शील बहुत स्मार्ट हो गए हैं। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दर्शील सफारी
इसके बाद दर्शील सफारी ने फिल्म 'बम बम बोले', 'जौकोमन' और 'मिडनाइट चिल्ड्रन' में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। फिल्मों के अलावा दर्शील सफारी छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं। वह टीवी के डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 5 में दिखाई दे चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दर्शील सफारी
इसके अलावा दर्शील सफारी टीवी शो 'ये हैं आशिकी- सुन यार ट्राई मार' में नजर आ चुके हैं। फिल्मों और टीवी सीरियल के अलावा दर्शील सफारी कई विज्ञापनों के लिए भी काम कर चुके हैं। इन दिनों दर्शील अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वह अपनी एक्टिंग पर ध्यान दे रहे हैं। इन दिनों दर्शील सफारी अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। 

4 of 5
दर्शील सफारी
ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर है कि यह फिल्म आज के टेक्नोलॉजी ड्रिवन रिलेशनशिप पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दर्शील सफारी
फिल्म के पोस्टर को क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप अतलुरी हैं। दर्शील फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे। ये एक प्रेम कहानी है। दर्शील के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें