फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय की इस एक आदत से चिढ़ती हैं अमिताभ बच्चन की बेटी, शो में खुद खोला था राज

Sat, 16 Mar 2019 05:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Abhishek Aishwarya - फोटो : file photo
बच्चन परिवार में आपस में बेहद प्यार है। अक्सर पूरा परिवार एक साथ किसी पार्टी या फिर इवेंट में नजर आ जाता है। जहां एक ओर बिग बी, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ें है तो वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने अपनी अलग पहचान बनाई। श्वेता फैशन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कुछ वक्त पहले अपना स्टोर भी लांच किया था। श्वेता बच्चन भले ही सिनेमाजगत से दूर हैं लेकिन हमेशा अवॉर्ड फंक्शन में परिवार के साथ नजर आ जाती हैं। श्वेता जितनी अपने पिता, मां और भाई के दिल के करीब हैं उतना ही खास रिश्ता उनका भाभी ऐश्वर्या से भी है। श्वेता का 17 मार्च को बर्थडे है। तो चलिए आज हम आपको श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर उनका एक ऐसा बयान बताते हैं जिसने सुर्खियां बटोर ली थी। इस बयान में श्वेता ने बताया था कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी चीज से नफरत है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shweta Bachchan Abhishek Bachchan - फोटो : twitter
कुछ वक्त पहले श्वेता बच्चन नंदा भाई अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के शो में पहुंची थीं। इस शो के दौरान करण ने अभिषेक और श्वेता से कई सवाल पूछे। श्वेता ने भी बेहिचक सभी सवालों का जवाब दिया और दिल के राज खोले। शो में करण जौहर ने श्वेता बच्चन नंदा से ऐश्वर्या राय से जुड़ा सवाल भी किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Shweta Bachchan Aishwarya - फोटो : file photo
रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा कि वह ऐश्वर्या की किस आदत को पसंद करती हैं और किसे बर्दाश्त करती हैं? श्वेता ने इस बात का जवाब बिंदास अंदाज में दिया। श्वेता ने कहा, 'ऐश्वर्या एक बेहतरीन मां हैं और सेल्फ मेड स्ट्रॉन्ग वूमेन हैं। उनकी यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। वह फोन और मैसेज का जवाब नहीं देती हैं, उनकी यह चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। 

4 of 5
श्वेता नंदा - फोटो : file photo
इस बातचीत के दौरान श्वेता ने बर्दाश्त करने वाले सवाल का जवाब दिया था- ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट'। इतना ही नहीं श्वेता ने ऐश्वर्या राय को एक सख्त मां भी बताया। इसी एपिसोड में अभिषेक बच्चन ने फिल्म में साइड रोल मिलने पर बयान दिया था। यहां उन्होंने बताया, 'किसी भी एक्टर के लिए यह बुरा लगने वाली बात है कि अन्य एक्टर को सेंटर स्टेज मिल रहा है और मुझे साइड रोल। यह इंडस्ट्री बहुत बुरी है। यहां सब कुछ कमाना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता नंदा - फोटो : file photo
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा - 'सेंटर से साइड आने पर दर्द तो होता ही है। यहां दिल दुखाने वाली चीजें ज्यादा हैं लेकिन इसी को आपको अपनी शक्ति बनाना जरूरी है।' आपको बता दें, श्वेता बच्चन और अभिषेक के अलावा करण के शो में कई स्टार्स आ चुके हैं। इसमें अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें