रंभा
- फोटो : सोशल मीडिया
रंभा का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जिन्होंने कम उम्र में डेब्यू किया। वे जब 16 साल की थीं, तब मलयाली फिल्म 'सरगम' से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। पहली ही फिल्म से रंभा ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था और उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स आने लगे थे। फिर रंभा ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' में काम किया। सलमान के साथ रंभा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सलमान के साथ रंभा फिल्म 'बंधन' में भी नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 'सजना', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर 1', 'घरवाली बाहरवाली', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' जैसी कई फिल्में कीं। रंभा की आखिरी हिंदी फिल्म 'दुकान-पिला हाउस' थी।