रश्मिका मंदाना न्यू ईयर लुक
- फोटो : instagram/rashmika_mandanna
इस साल करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
यह साल रश्मिका के लिए काफी अच्छा नजर आ रहा है, क्योंकि इस साल वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद रश्मिका के पास दो और हिंदी फिल्में 'गुडबाय' और 'एनिमल' हैं, जिनमें वह अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्मों के बारे में रश्मिका कहती हैं, 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि एनिमल की घोषणा भी की जा चुकी है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ टीम भी बहुत अच्छी है। यह मेरे लिए कोई सपना पूरा होने जैसा है।'