फिल्म ‘आरआऱआर’ में तेलुगू सुपरस्टार राम चरण का एंट्री सीन हजारों की भीड़ के बीच में में फिल्माया गया। ब्रिटिश सरकार के पुलिस थाने को घेरने पहुंची पुलिस में एक खास स्वतंत्रता सेनानी को पकड़ने के लिए पुलिस अफसर बने राम चरण का संघर्ष सिनेप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है और फिल्म के क्लाइमेक्स में राम चरण का प्रभु श्री राम की तरह भगवा पहन तीर बरसाने का कारनामा तो जिसने देखा, वही इसका असर जान सकता है। लेकिन, अभिनय की इस साधना की सफलता के लिए राम चरण फिल्म की रिलीज के साथ ही एक और साधना इन दिनों कर रहे हैं। मुंबई के गेयटी थिएटर में दर्शकों के साथ अपनी फिल्म ‘आरआऱआर’ देखने राम चरण नंगे पैर पहुंचे। इतने बड़े सितारे को दर्शकों के बीच नंगे पैर देख हर कोई हतप्रभ रह गए। दरअसल राम चरण 41 दिनों की एक कठिन साधना के बीच में हैं, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।