मिथुन चक्रवर्ती, योगिता बाली और महाअक्षय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली भी मशहूर अभिनेत्री थीं। योगिता ने 1971 में ‘परवाना’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अजनबी, अपराधी, कुंवारा बाप, महबूबा और जानी दुश्मन जैसी फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं योगिता बाली अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहीं।