फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: शो में ऑटो से चलने वाले 'जेठालाल' के पास हैं महंगी कारें, लाखों की संपत्ति के हैं मालिक

Wed, 26 May 2021 09:22 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गड़ा इलेक्ट्रॉनिक के मालिक जेठालाल को तो आप बखूबी जानते होंगे। जी हां, वही जो अपने किरदार से लोगों के चेहरे पर हंसी ला देते हैं। जेठालाल का किरदार निभा रहे अभिनेता दिलीप जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ टीवी की दुनिया में अपना नाम शीर्ष पर पहुंचाया है बल्कि फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनके जेठालाल के किरदार से लोगों को इतना प्यार है कि अगर वो एक दिन भी शो में ना दिखे तो दर्शक सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगा देते हैं। अपने अभिनय के दम पर मशहूर हुए अभिनेता की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास काम नहीं था और आज वो एक एपिसोड की फीस लाखों में लेते हैं। दिलीप जोशी 26 मई को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको दिलीप जोशी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप जोशी का जन्म 26 मई, 1968 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने साल 1997 में धारावाहिक 'क्या बात है' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। साल 1989 में 'मैंने प्यार किया' से फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद दिलीप बॉलीवुड की 'हम आपके है कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हमराज', 'दिल है तुम्हारा' जैसी करीब 15 फिल्मों में नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2008 में शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने का मौका मिला और इससे उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। इस शो के लिए दिलीप जोशी 16 अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। शो में दर्शकों को अपना फैन बनाए रखने के पीछे सबसे बड़ा हाथ जेठालाल का है। शो की कहानी जेठालाल के ईर्द-गिर्द घूमती है। एक्टिंग के साथ-साथ दिलीप जोशी मिमिक्री के लिए भी बहुत फेमस है।

4 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी अपना किरदार निभाने के लिए एक एपिसोड के करीब 1.50 लाख रुपये लेते हैं। एक महीने में दिलीप करीब 25 दिन शूट करते हैं। इस तरह उनकी एक महीने की सैलरी करीब 36 लाख रुपये से ज्यादा है। वह शो में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार हैं।
विज्ञापन

5 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप जोशी मुंबई स्थित अंधेरी इलाके के एक घर में रहते हैं। दिलीप जोशी को जेठालाल के किरदार में बड़े स्तर की सफलता मिली है। 
विज्ञापन

6 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
शो में अक्सर आपने जेठालाल को ऑटो से आते-जाते देखा है लेकिन असल जिंदगी में दिलीप जोशी के पास कई कारें हैं। उनके पास ऑडी क्यू7 जैसी महंगी और लग्जरी कार मौजूद है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है। ऑडी क्यू7 दिलीप जोशी को काफी पसंद है। इसके अलावा दिलीप जोशी के पास टोयोटा इनोवा एमपीवी गाड़ी मौजूद है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपने परिवार के साथ दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता दिलीप जोशी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी पत्नी का नाम जयमाला है। वहीं, एक्टर के दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं बेटे का नाम रित्विक और बेटी का नाम नियति है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जब थिएटर किया करते थे तो उस वक्त उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ ज्यादा होने लगी और उन्होंने इसकी वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इस पर उन्होंने मलाल जताते हुए कहा कि काश मैंने पढ़ाई पूरी कर ली होती। लेकिन दर्शकों को इसका जरा भी मलाल नहीं हैं क्योंकि जेठालाल अपने दर्शकों को हंसाने के लिए दिल से अभिनय करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें