90 के दशक में करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में से एक रहीं, जिनके नाम का सिक्का फिल्मी दुनिया में चलता था। वह कपूर खानदान की बेटी जरूर हैं लेकिन करिश्मा ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान खुद बनाई है। करिश्मा सिर्फ खूबसूरती में ही नहीं बल्कि एक्टिंग और डांसिंग में भी किसी से कम नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने शानदार करियर में एक से एक हिट फिल्में दीं, जिस वजह से ही करिश्मा अपने फैंस के दिलों पर आज भी रात करती हैं। लेकिन अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक समय पर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करके फैंस का दिल तोड़ दिया था। करिश्मा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। संजय कपूर से पहले भी उनकी लाइफ में दो अभिनेता आए। आइए आपको आज करिश्मा कपूर की लव लाइफ के बारे में बताते हैं।