काजल अग्रवाल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 19 जून 1985 को मुंबई में जन्मी काजल ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। काजल ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उनके काम को सराहना भी मिली, लेकिन वह साउथ की तरह बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने में सफल नहीं रहीं। आज काजल के जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें और विवाद...