अपनी प्यारी सी मुस्कान और अदाओं से खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सभी एक्ट्रेसेस को सीधा टक्कर देती हैं। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती पर उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। खूबसूरती के अलावा जेनिफर ने अपनी एक्टिंग के दम पर भी लोगों का दिल जीता है और सभी शो में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। आप एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को जिस भी नाम से जानते हों, 'माया', 'जोया' या 'कुमुद' तो आज वे अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इसमें जेनिफर को काफी सफलता हासिल हुई। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक टीवी शोज में काम किया है और लगातार करती जा रही हैं। तो आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, जेनिफर की कुछ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खास बातें...