रितेश देशमुख का नाम लेते ही बॉलीवुड में कॉमेडी का तड़का लगाने वाला एक एक्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलास राव देशमुख का बेटा याद आता है। पर जो सबसे खास बात दिमाग में आती है वो है बॉलीवुड की सबसे क्यूट लव स्टोरी। बॉलीवुड के यंगेस्ट कपल माने जाने वाले रितेश और जेनेलिया ब्रेकअप्स के इस दौर में सच्चे प्यार की मिसाल हैं। आज (17 दिसंबर) रितेश देशमुख के जन्मदिन पर आइए पलटते हैं उनकी इसी प्रेम कहानी के कुछ पन्ने...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
रितेश देशमुख आज 39 साल के हो रहे हैं। मस्ती, हाउसफुल जैसी हिट फिल्में देने वाले रितेश प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ निजी जिदंगी में भी बहुत सफल हैं। उनके जन्मदिन पर पढ़िए उनकी और जेनिलिया डिसूजा की प्रेम कहानी। रितेश और जेनिलिया पहली बार 2002 में अपनी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के दौरान मिले थे। इनकी मुलकात हैदराबाद के एयरपोर्ट पर हुई थी।
विज्ञापन
3 of 7
रितेश के पिता उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। इसलिए जेनेलिया को लगा कि रितेश भी नेता ही होंगे, लेकिन जब वे उनसे मिलीं और उन्होंने अपने परिवार वालों के प्रति उनके दिल में सम्मान देखा तो वे बहुत प्रभावित हुईं। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से एयरपोर्ट पर मिलीं तो उन्हें इग्नोर करती रहीं। वे अपनी मां के साथ थीं। रितेश ने आगे बढ़ कर जेनिलिया से हाथ मिलिया। जेनिलिया हाथ मिलाकर इधर-उधर देखने लगीं।
4 of 7
दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। सेट पर दोनों खूब बातें करते थे। 24 साल के रितेश 16 साल की जेनिलिया से आर्कीटेक्चर के बारे में बात करते और जेनी उन्हें अपनी पढ़ाई के बारे में बतातीं। उस वक्त उन्हें क्या पता था कि एक दिन ये दोनों पति पत्नी बन जाएंगे। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनिलिया की कमी खलने लगी। वे उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना भी ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 7
उधर जेनिलिया भी रितेश की तरफ पूरी तरह आकर्षित हो चुकी थीं। ऐसा नहीं है कि इन्हें अचानक ही एक दूसरे से प्यार हो गया हो। ये सफर भी लंबा चला था। उन्हें एक दूसरे लकी दोस्ती की इतनी आदत होने लगी थी कि वे अहसास ही नहीं कर पाए कि कब उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया। इन दोनों का रिश्ता तो पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन इन्होंने यह खबर मीडिया में नहीं आने दी।
विज्ञापन
6 of 7
इनके मुताबिक रिश्ते की खबूसूरती यही रही कि इन्हें एक दूसरे को अपने प्यार में पागल करने के लिए कभी भी महंगे-महंगे कैंडल लाइट डिनर या तोहफों की जरूरत नहीं पड़ी। इनके लिए एक दूसरे का प्यार ही सब कुछ था। जो बिन बोले ये सब समझ गए। आखिरकार 3 फरवरी 2012 में इन दोनों ने शादी कर ली। ताजुब्ब की बात थी कि शादी से पहले ये एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे लेकिन मीडिया में खुल कर इनके अफेयर की खबरें कभी नहीं आईं।
उसी महीनें 24 फरवरी को इनकी फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' भी रिलीज हुई थी। सभी दर्शक इस नए नवेले जोड़ी की शादी के बाद की पहली फिल्म देखने के लिए उत्सुक भी थे। नवंबर 2014 में रितेश पहली बार पिता बने। जेनिलिया ने बेटे को जन्म दिया और अब इनकी जिंदगी उसी बेटे रिआन के इर्द गिर्द घूमती है। रितेश तो यह तक कहते हैं कि वे रिआन के डायपर बदलने और पॉटी साफ करने में भी माहिर हो गए हैं। वो कहते हैं कि वो और जेनी रिआन के बारे में इतनी बातें करते हैं कि शायद अब तक उसकी शादी की भी पूरी प्लानिंग कर चुके होंगे।