बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी मशहूर हैं। 17 दिसंबर 1978 को जन्मे रितेश आज 39वांं जन्मदिन मना रहे हैं। रितेश एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, उनके पिता विलास राव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं।
पढ़ें: फेल हुई जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु', अब अगले साल होगी रिलीज
विज्ञापन
2 of 5
इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। रितेश ने कई हिट मूवीज में काम किया है जैसे - क्या कूल हैं हम, मालामाल वीकली, ग्रैंड मस्ती, एक विलेन, तेरे नाल लव हो गया, हे बेबी और मस्ती, जो कि बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक हैं।
Happy Birthday @Riteishd ... Thank you for being my everything.. For making Life about Loving you.. YOU WILL FOREVER BE MY ALWAYS pic.twitter.com/p5RreUcXi1— Genelia Deshmukh (@geneliad) December 17, 2017
विज्ञापन
3 of 5
abhishek, ritesh
रितेश के साथ आज जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके खास दोस्त अभिषेक बच्चन ने खास तरीके से विश किया है। अभिषेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों को एक साथ विश किया है। अभिषेक ने लिखा 'मेरे दो भाई, मेरे दो जिगरी पू और मेरे डिट्टो। हैप्पी बर्थडे जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख, मैं उम्मीद करता हूं आने वाला साल आपके लिए सबसे बेस्ट हो।'
My 2 brothers. My friends. My jiggeripoo and my Dittu. Happy Birthday @TheJohnAbraham and @Riteishd I hope you have the best year ever.— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) December 17, 2017
4 of 5
ritesh deshmukh
रितेश ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल निभाया था। जेनेलिया और रितेश दोनों की ही यह पहली फिल्म थी और इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी की शुुरुआत हुई, करीब 9 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली, हालांकि राजनीतिक और अमीर परिवार की वजह से रितेश को जेनेलिया बिगड़ैल समझती थीं। आज इनके दो बेटे राहिल और रिहान हैं।
रितेश देशमुख ने साल 2013 में अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी और सबसे पहले मराठी फिल्म 'बालक पालक' को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सरहाना मिली थी और इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे।