प्रकाश राज
प्रकाश राज ने करीब 2 हजार से ज्यादा नाटकों में भाग लिया। उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद हिंदी फिल्मों की ओर प्रकाश राज ने रुख किया और उन्हें यहां सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' से पहचान मिली। फिल्म में 'गनी भाई' के किरदार में अभिनेता ने विलेन का रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने 'सिंघम', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में काम किया।