जावेद जाफरी
जावेद जाफरी के पिता जगदीप भी अपने जमाने के मशहूर कलाकार थे। कॉमेडी से उन्होंने सभी को अपना कायल कर रखा था। लेकिन जावेद ने कभी भी अपनी करियर के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसा कहा जाता है कि एक वक्त ऐसा भी था जब पिता जगदीप की शराब और जुए की लत के चलते जावेद उनसे नफरत तक करने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते सुधर गए।