अमृता राव और एमएफ हुसैन
- फोटो : Twitter
अमृता राव ने बताया था कि, 'एमएफ हुसैन ने एक बार कहा था कि माधुरी दीक्षित के बाद मेरा ऐसा चेहरा है जो उन्हें प्रभावित कर सका। ये मेरे लिए किसी ऐतिहासिक कॉम्पलीमेंट से कम नहीं था।' अमृता कहती हैं, 'ये अब तक का सबसे अच्छा कॉम्प्लीमेंट था। मुझे लगता है ऐतिहासिक, जब भी मैं अपने करियर के सफर को पीछे मुड़कर देखूंगी, ये मुझे याद रहेगा।' अमृता राव ने आगे कहा था, 'मैं सोशल मीडिया पर आने के लिए मोटिवेट तब हुई, जब मैंने एम. एफ. हुसैन के साथ वाला वीडियो पहली बार अपलोड किया था। आपको पता होगा कि माधुरी दीक्षित को 11 सालों तक अपनी म्यूज मानने के बाद जब हुसैन जी ने मुझे अपना म्यूज घोषित किया था, वह तब का वीडियो था। 'विवाह' फिल्म देखने के बाद हुसैन जी ने मुझे अपनी म्यूज का दर्जा दिया था। उस पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या कहानी थी, उसका सिलसिलेवार वीडियो मैंने बनाया था। मेरे उस वीडियो को एक हफ्ते में लगभग एक लाख व्यूज मिल गए थे। उससे मुझे पता चला कि इस मीडियम की ताकत क्या है।'