फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parveen Babi Birthday: परवीन बॉबी को प्यार में हर बार मिला सिर्फ धोखा, अमिताभ के साथ दी थीं कई सुपरहिट फिल्में

Mon, 04 Apr 2022 08:22 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया
परवीन बॉबी 70 के दशक की ग्लैमरस और बोल्ड हीरोइनों में से एक थीं। उस दौर में परवीन बॉबी ने पर्दे पर बोल्डनेस की वजह से  खूब तहलका मचाया था। परवीन आज भी ऐसी शख्सियत हैं, जो दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी लोगों के दिल-ओ-दिमाग में बसती हैं। परवीन को भले ही अपने काम में नाम मिला हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी बेहद अधूरी थी। परवीन ने उस समय बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह उस समय की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थीं। 4 अप्रैल को उनकी 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर जानते हैं परवीन की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

2 of 5
परवीन बॉबी
मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
परवीन का जन्म 4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। 10 साल की उम्र में ही परवीन के पिता का निधन हो गया था। 1972 में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने के बाद उनको जल्द ही फिल्मों में भी काम मिल गया। 1973 में परवीन के करियर की पहली फिल्म चरित्र थी। ये फिल्म तो ज्यादा नहीं चली, लेकिन परवीन का करियर चल पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
परवीन बॉबी
अमिताभ के साथ दी कई सुपरहिट फिल्में
परवीन बॉबी ने 70 से 80 के दशक में अमिताभ बच्चन के साथ अमर अकबर एंथनी, दीवार, नमक हलाल, कालिया, काला पत्थर, शान जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अमिताब बच्चन के साथ की गई परवीन बॉबी की लगभग सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। उस दौर में उन्होंने मशहूर टाइम मैग्जीन के कवर पर छपने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने का भी तमगा जीत लिया था।

4 of 5
parveen babi - फोटो : facebook/Sachin Chauhan
प्यार में मिला धोखा
परवीन बॉबी का कई अभिनेताओं के साथ अफेयर रहा है। ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले डैनी डेंजोगपा और परवीन बॉबी लगभग 4 साल तक रिश्ते में रहे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। डैनी के साथ अलग होने के परवीन बॉबी और कबीर बेदी नजदीक आ गए। ये रिश्ता भी कुछ खास नहीं चला और दोनों के रास्ते अलग हो गए। कबीर बेदी से ब्रेकअप के बाद परवीन बॉबी शादीशुदा महेश भट्ट को चाहने लगीं, लेकिन सिगरेट, शराब की वजह से वह बहुत बीमार रहने लगी थीं। इस वजह से महेश भट्ट ने भी उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परवीन बॉबी
परवीन की मौत आज भी है राज
शराब और सिगरेट की वजह से परवीन बॉबी को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी हो गई थी। इस वजह से 20 जनवरी 2005 को उनकी मौत हो गई थी। तीन दिन तक इस बात की खबर किसी को भी नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घर के बाहर तीन दिन तक दूध और न्यूजपेपर पड़ा था। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने थोड़ी शराब पी थी और खाना खाया था। उसके अलावा कुछ भी नहीं। इस तरह परवीन एक दर्दनाक राज बनकर रह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें