फिल्म-अटैक
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम के करियर में अब तक की सबसे कामयाब फिल्मों में जिन फिल्मों की गिनती होती है, उनमें ‘सत्यमेव जयते’, ‘धूम’, ‘बाटला हाउस’, ‘परमाणु’, ‘वेलकम बैक’ और ‘रेस 2’ की गिनती होती है। फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ के निर्देशक लक्ष्य राज आनंद और जॉन अब्राहम की पहली मुलाकात करीब 13 साल पहले फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ की मेकिंग के दौरान हुई थी। तब लक्ष्य राज आनंद उस फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे थे।