फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपाशा बसु की छोटी बहन ने बिन शहनाई रचाई शादी, लंबे वक्त से इसे कर रही थीं डेट

Tue, 26 Feb 2019 07:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bipasha Basu sister Vijayeta wedding - फोटो : instagram
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की छोटी बहन विजेता बसु (Vijayeta Basu) ने गुपचुप अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। विजेता की शादी की तस्वीरों को उनकी बड़ी बहन बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी नजर आ रहे हैं। खास बात है कि विजेता ने बिपाशा की तरह शादी धूमधाम से नहीं बल्कि सादगी से की।
विज्ञापन

2 of 5
Vijayeta Basu wedding - फोटो : instagram
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। बिपाशा ने लिखा - 'मेरी छोटी गुड़िया शादी के लिए तैयार होती हुई।' विजेता ने ब्वॉयफ्रेंड करण तलरेजा के साथ कोर्ट मैरिज की। अपने खास दिन पर विजेता ने गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है तो वहीं करण डेनिम जींस के साथ नारंगी रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Vijayeta Basu wedding - फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक शादी की पार्टी बिपाशा बसु के घर पर रखी गई। इस पार्टी में बिपाशा बसु के माता-पिता के अलावा कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार नजर आए। बिपाशा ने विजेता की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। विजेता भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 

4 of 5
Bipasha Basu - फोटो : twitter
बिपाशा बसु की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिपाशा ने इसके कई वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बिपाशा ने पहले करण को किस किया फिर करण ने केट काटा। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार। हर दिन के गुजरने के साथ मेरा प्यार बढ़ता जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karan Singh Grover with Bipasha Basu - फोटो : social media
बिपाशा ने आगे लिखा - 'भगवान करे तुम्हारे इस जन्मदिन पर सारी इच्छाएं पूरी हों। हमेशा ऐसे ही बने रहो। तुम पर प्यार और खुशियां लुटाते हुए।' आपको बता दें, साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर को बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने बिपाशा बसु संग फिल्म अलोन में काम किया था। इसके एक साल बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। करण की तीसरी तो बिपाशा की यह पहली शादी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें