बिपाशा बसु हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। शादी के बाद से पहली बार वो किसी बड़े मंच पर दिखाई दी हैं। यहां बिपाशा ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी की बनाई ड्रेस में रैंप वॉक किया। वो लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन की शो स्टॉपर रहीं।
विज्ञापन
अब सीरियल में काम करती दिखेगी ये पॉपुलर हीरोइन, क्या शादी के बाद नहीं मिल रहीं फिल्में???
2 of 6
बिपाशा बसु
इस दौरान बिपाशा के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही थी। खबर थी कि शादी के बाद से उन्हें कोई भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है। इसी के चलते वो छोटे पर्दे पर काम करने को तैयार हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वो स्टार प्लस पर शुरू होने वाले सुपरनेचुरल सीरियल में काम करती दिखेंगी।
विज्ञापन
अब सीरियल में काम करती दिखेगी ये पॉपुलर हीरोइन, क्या शादी के बाद नहीं मिल रहीं फिल्में?
3 of 6
बिपाशा बसु
इस बारे में जब बिपाशा से जानने की कोशिश की गई तो उनके प्रवक्ता ने बताया कि ये खबर गलत है। बिपाशा को 'कोई लौट के आया है' टीवी सीरियल के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है। बता दें कि बिपाशा ने साल 2015 में हॉरर शो 'डर सबको लगता है' में काम किया था।
अब सीरियल में काम करती दिखेगी ये पॉपुलर हीरोइन, क्या शादी के बाद नहीं मिल रहीं फिल्में?
4 of 6
बिपाशा बसु
दरअसल, स्टार प्लस पर जल्द ही 'कोई लौट के आया है' धारावाहिक शुरू होने वाला है। हाल ही में इस सीरियल का टीजर प्रोमो लॉन्च किया गया था। इस प्रोमो में दर्शकों को ‘सच, साया और साजिश’ जैसी बातों के साथ कन्फ्यूज करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
अब सीरियल में काम करती दिखेगी ये पॉपुलर हीरोइन, क्या शादी के बाद नहीं मिल रहीं फिल्में?
5 of 6
बिपाशा बसु
सीरियल में फेमस टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, शरद केलकर और इब्राहिम शोएब मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बिपाशा का कहना है कि अगर उन्हें कोई रियलिटी शो ऑफर किया जाता है तो वो उसे जरूर करना चाहेंगी। लेकिन सीरियल में काम नहीं कर रही हैं।
अब सीरियल में काम करती दिखेगी ये पॉपुलर हीरोइन, क्या शादी के बाद नहीं मिल रहीं फिल्में?
6 of 6
बिपाशा बसु
बता दें कि बिपाशा को 'अलोन', 'क्रिएचर 3D', 'आत्मा', 'राज' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसीलिए कयास लगाए जा रहे थे कि बिपाशा बसु भी इस सीरियल में दिखाई दे सकती हैं। लेकिन अब बिपाशा ने इस अफवाहों पर विराम लगा दिया है।