बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'रईस' ने दुनियाभर में अब तक 259.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म में शाहरुख खान के एक्शन और डायलॉग्स को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। फिल्म में मौजूद सभी गानों की भी बहुत तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि इसी बीच शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'रईस ' के गाने 'हल्का-हल्का' का लिंक शेयर किया है। ये गाना आज से फिल्म में जोड़ा जाएगा। पहले इस गाने को फिल्म से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
जब माहिरा हो गई शाहरुख के साथ इतनी रोमांटिक... देखें VIDEO
2 of 6
शाहरुख को उम्मीद है कि ये गाना भी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में जरूर कामयाब होगा। इस गाने को सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने गाया है। इसे अभी तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में शाहरुख और माहिरा की केमिस्ट्री आपको हिला कर रखे देगी।
विज्ञापन
जब माहिरा हो गई शाहरुख के साथ इतनी रोमांटिक... देखें VIDEO
3 of 6
क्या आपको पता है कि 'रईस' के लिए श्रेया घोषाल ने ये गाना साल 2015 में रिकॉर्ड किया था। बाद में उन्हें पता चला कि इसे फिल्म से हटा दिया गया है। इसी वजह से वो काफी निराश हो गईं थीं। श्रेया ने बॉलीवुड में अपने गाने का करियर शाहरुख खान की ही फिल्म देवदास से शुरू किया था। वो चाहती थीं कि शाहरुख की फिल्म रईस में भी उनके इस गाने का जादू चले लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे हटा दिया गया था।
जब माहिरा हो गई शाहरुख के साथ इतनी रोमांटिक... देखें VIDEO
4 of 6
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक ये गाना साल 2015 में रिकॉर्ड किया गया था। उस वक्त गाना फिल्म की सिचुएशन पर बिल्कुल फिट बैठ रहा था लेकिन बाद में जब स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव हुए तो गाने को फिल्म से हटाना पड़ा।
विज्ञापन
जब माहिरा हो गई शाहरुख के साथ इतनी रोमांटिक... देखें VIDEO
5 of 6
श्रेया के अलावा इस गाने को सोनू निगम ने भी गाया है। गाना डिलीट होने की जानकारी देते हुए सोनू ने ट्वीट किया था कि "Guys, please chill. D song that I sang for #Raees , was not fitting in the film. It's a creative decision. & I respect it.
जब माहिरा हो गई शाहरुख के साथ इतनी रोमांटिक... देखें VIDEO
6 of 6
हालांकि शाहरुख के कहने पर दोबारा इस गाने को फिल्म में जोड़ा गया है और आज से फिल्म में दिखाया जाएगा। इस गाने में दर्शकों को शाहरुख और माहिरा का भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा। दोनों इस गाने में बहुत ही हॉट और बोल्ड नजर आ रहे हैं। गाने का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-