बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में बोल्ड किरदारों और जबरदस्त खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। पिछले कुछ समय से बिपाशा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और जबरदस्त तस्वीरें साझा करती हैं। बिपाशा ने टीवी के मशहूर स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। करण बॉलीवुड में भी कदम रख चुके हैं। बिपाशा और करण की शादी को कई साल बीत चुके हैं लेकिन उनकी बॉन्डिंग और केमेस्ट्री देखकर ऐसा लगता है कि ये कपल अभी भी हनीमून पीरियड में हैं।
बिपाशा पर पति ने लुटाया प्यार तो साझा की तस्वीर
हाल ही में बिपाशा ने करण संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें उनके पति उन्हें चूमते नजर आ रहे हैं वहीं बिपाशा भी पाउट बनाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा है- मंकी लव। अब फैंस भी बिपाशा और करण की इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी बिपाशा की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस तस्वीर में करण की अनोखी हेयर स्टाइल भी फैंस का खूब ध्यान खींच रही है।