आराधना का पोस्टर, सचिन भौमिक
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
राजेश और शर्मिला को लेकर बनाई ‘राजा जानी’
इसके बाद के बरसों में सचिन भौमिक ने ‘कर्ज’, ‘दो और दो पांच’, ‘बेमिसाल’, ‘जमाने को दिखाना है’, ‘नास्तिक’, ‘अंदर बाहर’, ‘साहेब’ और ‘कर्मा’ जैसी सुपरहिट फिल्में लिखीं। बीती सदी के आखिरी दशक में सचिन भौमिक की लिखी जिन फिल्मों की चर्चा आज भी होती है, वे हैं, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘करण अर्जुन’, ‘कोयला’, ‘सोल्जर’, ‘आ अब लौट चलें’ और ‘ताल’। और, नई सदी में न्यू मिलेनियल्स की पसंद के हिसाब से लिखी ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ का इतिहास तो सबको पता ही है। यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘ये दिल्लगी’ के निर्देशक नरेश मल्होत्रा ने इस फिल्म की मेकिंग के बारे में चर्चा करने पर बताया था, ‘सचिन दा कमाल के राइटर थे। शूटिंग के समय वह मौजूद रहते और हमेशा निर्देशक की मदद के लिए तैयार रहते। आप उनसे किसी सीन का एक वैरिएशन मांगो, वह दर्जन भर ऑप्शन के साथ तैयार रहे। इतने दिग्गज लेखक होने के बावजूद निर्देशक के प्रति उनका रवैया तारीफ करने लायक होता। डायरेक्टर पहली बार फिल्म बना रहा होता या दसवीं बार, वह हमेशा उसे इज्जत देते।’ सचिन भौमिक ने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर को लेकर खुद भी एक फिल्म डायरेक्ट की थी, ‘राजा जानी’।