मिस्टर नटवरलाल
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
चलते चलते...
साल 1979 में रिलीज हुई फिल्मों में फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ का नंबर कमाई के मामले में चौथा रहा। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अमिताभ बच्चन, शशि कपूर की मनमोहन देसाई निर्देशित फिल्म ‘सुहाग’ रही और दूसरे नंबर पर रही निर्देशक राज कुमार कोहली की फिल्म ‘जानी दुश्मन’, ऋषि कपूर की के विश्वनाथ निर्देशित फिल्म ‘सरगम’ तीसरे नंबर पर थी। इस साल रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की बाकी फिल्मों में कमाई के मामले में काला पत्थर ‘पांचवें नंबर’ और ‘द ग्रेट गैम्बलर’ आठवें नंबर पर रही। ‘द ग्रेट गैम्बलर’ ने ही इस साल अमिताभ के ढलते करिश्मे के लिए खतरे की घंटी बजाई थी और इसी साल रिलीज हुई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘सुरक्षा’ ने एक नए सुपरस्टार के आगमन के स्वागत की भी घंटियां बजा दी थीं।
(‘बाइस्कोप’ कॉलम में प्रकाशित यह आलेख बौद्धिक संपदा अधिकारों के तहत संरक्षित हैं।)