शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
राज के ठिकाने पर पनपा प्रेम
राज कुंद्रा उन दिनों ब्रिटेन के सबसे रईस शीर्ष 200 लोगों की लिस्ट में शुमार थे और ये जानकर शिल्पा शेट्टी का दिल तब धक से रह गया था कि ये तो पहले से ही शादी शुदा है। लेकिन, तीर राज कुंद्रा के भी जिगर के पार हो चुका था। शिल्पा को तब पता नहीं था कि राज कुंद्रा अपनी पत्नी से तलाक की बातचीत शुरू कर चुके हैं। उन्हें इसका पता तब चला जब वह कुछ अरसा बाद फिर लंदन पहुंची रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की शूटिंग करने। शो शुरू होने में कुछ वक्त था और शिल्पा किसी ऐसे ठिकाने की तलाश में थी, जहां वह होटल का लंबा चौड़ा खर्च बचा सकें। राज कुंद्रा ने उन्हें अपना वह ठिकाना ऑफऱ कर दिया, जहां वह अपनी तनहाइयां काटने जाया करते थे। यहीं दोनों पहली बार फुर्सत से मिले। दिल की बातें कहीं। दुनिया से दूर हुए और ये समझ पाए कि दोनों के दिलों में एक जैसी ही आग लगी हुई है।