अमिताभ बच्चन और मनमोहन देसाई
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
मनमोहन देसाई का शानदार चौका
जैसा कि मैंने बताया कि फिल्म का सबसे मशहूर सीन जिसमें अमिताभ नशे में धुत होकर अपनी ही अक्स से शीशे में बात करते हैं, वह मनमोहन देसाई की बजाय उनकी टीम ने शूट कर लिया था। इस सीन को दोबारा ध्यान से देखेंगे तो इसमें अमिताभ बच्चन के चेहरे की चोट पूरे चेहरे पर घूमती रहती है। तमाम निर्देशकीय खामियों के बाद भी लोगों को फिल्म पसंद आई। अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, परवीन बाबी, नीतू सिंह, शबाना आजमी, निरूपा रॉय, जीवन, रंजीत और प्राण ने फिल्म के हर किरदार में जान फूंकी। साल 1977 में मनमोहन देसाई की एक साथ चार फिल्में रिलीज हुईं और चारों की चारों ब्लॉकबस्टर। ये चार फिल्में थीं, ‘परवरिश’, ‘धरम वीर’, ‘चाचा भतीजा’ और ‘अमर अकबर एंथनी’। इनमें से ‘अमर अकबर एंथनी’ पहली फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन को उन्होंने निर्देशित किया।