फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिमल रॉय का जन्मदिन और पूजा बत्रा की शादी सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Fri, 12 Jul 2019 06:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bimal Roy, Pooja Batra - फोटो : Social Media
बिमल रॉय भारतीय सिनेमा के ऐसे फिल्मकार हैं जिनकी फिल्में आज भी सिने प्रेमियों के दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़े हुए है। बिमल रॉय का जन्म 12 जुलाई 1909 को बांग्लादेश के ढाका में हुआ था। बिमल रॉय के पिता जमींदार थे। पिता की आकस्मिक मौत के बाद उनके घर पर पारिवारिक विवाद हुआ जिसकी वजह से उन्हें जमींदारी से बेदखल होना पड़ा। इसके बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ कोलकाता चले आए। 

पढ़ें: जमींदारी से बेदअखल होने पर दर-दर भटके थे बिमल रॉय, 'दो बीघा जमीन' को देखती रह गई थी दुनिया
विज्ञापन

2 of 5
Dara Singh - फोटो : twitter
जबरदस्त कद काठी, फिल्मों में एक्टिंग के मास्टर और टेलीविजन इंडस्ट्री में हनुमान के नाम से जाने वाले दारा सिंह की आज डेथ एनिवर्सरी है। दारा सिंह का निधन 2012 को हुआ था। दारा सिंह का जितना ऊंचा कद हिंदी सिनेमाजगत में है उतना ही धमाल उन्होंने 'रामायण' में 'हनुमान' के किरदार ने निभाया था। रामानंद सागर का यह सीरियल 80 के दशक में सबसे ज्यादा पॉपुलर शो बन गया था।

पढ़ें: 60 की उम्र में रामानंद की 'रामायण' के हनुमान बने थे दारा सिंह, दूरदर्शन ने एक एपिसोड से कमाए 40 लाख!
विज्ञापन

3 of 5
Payal Rohatgi
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। वह कभी अपने फेसबुक लाइव की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने ट्वीट्स को लेकर। बीते दिनों पायल ने शबाना आजमी को लेकर निशाना साधा था। हाल ही में मुंबई पुलिस ने पायल पर कार्रवाई करते हुए उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया था लेकिन विवाद बढ़ने के बाद अब इसे अनब्लॉक कर दिया गया है।

पढ़ें: मुंबई पुलिस के ब्लॉक करते ही पायल रोहतगी ने अमित शाह से लगाई गुहार, समर्थन में कूदीं CM की पत्नी

4 of 5
Pooja Batra marries Nawab Shah - फोटो : instagram
बॉलीवुड में कभी टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली पूजा बत्रा ने अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। 2002 में उन्होंने सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर ली थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और 9 साल बाद सोन और पूजा का तलाक हो गया। हाल में खबर आई की पूजा ने बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह से शादी कर ली है।

पढ़ें: पूजा बत्रा ने सलमान के इस एक्टर के साथ गुपचुप रचाई शादी, 8 साल पूर्व पहले पति दिया को था तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shakti Kapoor Reacts to Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर खबर आई की वो जल्द शादी करने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपने दोस्त रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं। आगे ये भी कहा जा रहा है कि दोनों 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बेटी की शादी की अब इस शक्ति कपूर का बयान आया है।

पढ़ें: बेटी श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर बोले शक्ति कपूर, कहा- मुझे बुलाना मत भूलना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें