फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर 30' को देख इमोशनल हुए बॉलीवुड स्टार्स, फराह खान बोलीं-आनंद आपको भूल नहीं सकती

Thu, 11 Jul 2019 09:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : social media
एक्टर ऋतिक रोशन करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म 'सुपर 30' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का वह इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अपनी फिल्म 'सुपर 30' में उनके साथ टीवी की खूबसूरत अदाकारा मृणाल ठाकुर दिखाई देंगी। हाल ही में ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
hrithik roshan - फोटो : file photo
ऋतिक रोशन की इस फिल्म को देखने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और 'सुपर 30' में उनके किरदार को जमकर सराहा जा रहा है। कुछ सिलेब्रिटी तो सोशल मीडिया के जरिए फिल्म और ऋतिक रोशन के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। डायरेक्टर फराह खान ने ट्विटर पर ऋतिक सहित निर्देशक विकास बहल और गणितज्ञ आनंद कुमार की जमकर तारीफ की है। 
 

 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
Farah Khan, Shah rukh Khan, Gauri Khan, Hrithik Roshan - फोटो : instagram
फराह खान ने ट्विटर पर लिखा- 'बीती रात मैंने 'सुपर 30' देखी, मुझे लगता है कि ये साल की सबसे बेहतरीन फिल्म है। ऋतिक रोशन तुमने हमेशा अच्छा काम किया है लेकिन इस फिल्म में तुम्हारा प्रदर्शन दूसरे स्तर का है जो बेहद शानदार है। विकास बहल और आनंद कुमार की तारीफ करते हुए फराह खान ने कहा कि, 'विकास बहल इस फिल्म से तुम्हारा काफी शानदार कमबैक है और आनंद कुमार आपको मैं नहीं भूल सकती। आपकी जिंदगी काफी प्रेरणादायक है।'
 

4 of 5
kaabil - फोटो : file photo
ऋतिक रोशन के साथ 'काबिल' फिल्म में काम करने वाली यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर लिखा-'सुपर 30' ढेर सारी भावनाओं से भरी हुई निशब्द कर देने वाली फिल्म है। ऋतिक तुम हमेशा से चैलेंज लेते रहे हो आनंद कुमार के किरदार में तुम शानदार दिखे हो। ये एक प्रेरणादायक कहानी जिसको जरूर देखना चाहिए।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30 - फोटो : social media
इन सभी सितारों के अलावा एक्टर निखिल द्विवेदी और आलिम हकीम जैसे सितारों ने भी 'सुपर 30' की जमकर तारीफ की है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 से करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म काबिल थी। फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला दिलाने के लिए कोचिंग देते हैं। 
 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें