फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: करण जौहर नहीं टीवी की ये हसीना करेंगी ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट, कंटेस्टेंट्स की लगाएंगी क्लास

Fri, 01 Jul 2022 08:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस टीवी का मशहूर कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है। इसको बहुत से लोग पसंद करते हैं। पिछले साल इसका पहला सीजन ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ था। जो कि करीब दो महीने तक चला था। इस शो को फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने होस्ट किया था। इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं। पिछले शो का कॉन्सेप्ट कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ पेयर करना था। दोनों को एलिमिनेशन से बचने के लिए गेम खेलने थे। अब खबर आ रही है कि इस बार ओटीटी पर आने वाले इस शो को करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि इसके लिए इंडस्ट्री से किसी और सेलिब्रिटी से संपर्क किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर आने वाले बिग बॉस के दूसरे सीजन को करण जौहर होस्ट नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मेकर्स को इसके लिए साफ तौर पर मना कर दिया है, क्योंकि करण जौहर खुद अपने शो कॉफी विद करण की मेजबानी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण एक समय में दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम नहीं कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने ओटीटी बिग बॉस 2 के लिए मना कर दिया है। अब मेकर्स करण जौहर के रिप्लेसमेंट की तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हिना खान - फोटो : insta
पहले कहा जा रहा था कि बिग बॉस ओटीटी 2 को फराह खान होस्ट करेंगी, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस शो के लिए हिना खान को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि हिना खान बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके बाद से वह हर सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। यहां तक कि हिना खान ने पिछले सीजन में भी अपने कदम रखे थे।
विज्ञापन

4 of 4
हिना खान - फोटो : Instagram
बिग बॉस 11 के बाद हिना खान को हर बार शो में बतौर गेस्ट बुलाया जाता है, लेकिन इस बर वह शो को होस्ट करती हुई नजर आ सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल 2021 में रिलीज हुई वेब सीरीज सेवन वन में नजर आई थीं। अभिनेत्री की फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का पोस्टर इस बार आयोजित हुए कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया जा चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें